25 October 2022 12:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। साल का अंतिम सूर्यग्रहण आज शाम को है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार करीब 1300 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब दीपावली की अमावस्या यानी कार्तिक अमावस्या पर सूर्यग्रहण आया है। इस सूर्यग्रहण की वजह से इस बार गोवर्धन पूजा, भैया दूज का त्योहार दीपावली के एक दिन बाद मनाया जाएगा।
25 अक्टूबर को दिखने वाला यह सूर्यग्रहण देश के उत्तरी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। जबकि पूर्वी भागों में यह ग्रहण नहीं दिखेगा। इसकी वजह पूर्वी भागों में सूर्यास्त जल्दी हो जाना है। देश में ग्रहण की शुरुआत 4 बजे बाद होगी। दिल्ली, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख में सूर्य ग्रहण पूरे समय लिखेगा। जबकि दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना, मुंबई, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल व झारखंड में कुछ समय के लिए ही ग्रहण दिखेगा। वहीं पूर्वी भागों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व नागालैंड में ग्रहण नहीं दिखेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण तुला राशि में लगेगा।
गणना के अनुसार देश में ग्रहण की शुरुआत 4 बजकर 22 मिनट से होगी। वहीं मोक्ष का अधिकतम समय 6 बजकर 05 मिनट है। सूर्यग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 19 मिनट है। यह अवधि शुरू होने व मोक्ष के समय में अलग अलग हिस्सों में कुछ अंतर रहेगा। बता दें कि धार्मिक मान्यताओं को मानने वाले भारतीय ग्रहण के समय जप करते हैं। माना जाता है कि ग्रहण के समय किया गया जप कई गुना अधिक फल प्रदान करता है। वहीं विज्ञान को मानने वाले ग्रहण को मात्र एक खगोलीय घटना मानते हैं।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
17 April 2020 09:14 PM