10 March 2021 11:35 PM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में अब तक का सबसे बड़ा शॉट मारा है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक सफलता उजागर नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार एसपी प्रीति चंद्रा की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। सूत्र कहते हैं कि पिछले सात दिनों में अब तक करीब 60-70 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी है। वहीं चोरों को दबोचने के प्रयास जारी है। कागजी व कुछ तकनीकी पहलुओं की पूर्ति अब तक ना हो पाने के कारण मामला उजागर नहीं किया गया है। जल्द ही एसपी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।
सूत्रों के अनुसार इनमें सबसे बड़ी बरामदगी श्रीडूंगरगढ़ के आडसर से की गई है। यहां स्थित एक बाड़े से चार दिन पूर्व करीब 28 मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं अन्य मोटरसाइकिलें अन्य स्थानों से बरामद हुई हैं।
बताया जा रहा है कि मुक्ताप्रसाद चौकी में कैंप कर रही एएसआई रामकरण दान मय टीम को यह सफलता मिली है। यह टीम एसपी प्रति चंद्रा ने करीब दो माह पूर्व गठित की थी। इससे पहले एसपी की स्पेशल टीम के रूप में डीएसटी ही चलती थी। लेकिन अब यह टीम भी एक्टिव की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस टीम में रामकरण के साथ महावीर सिंह, वासुदेव, अब्दुल सत्तार, लखविंद्र व पूनम डीआर आदि शामिल है।
सूत्रों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभी भी दो-तीन दिन लग सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 February 2025 03:43 PM