28 December 2023 08:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लक्ष्मी देवी हत्याकांड के आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुक्ताप्रसाद सेक्टर 3 निवासी समीर पुत्र शहजाद खान से पुलिस अब पूरी क्राइम स्टोरी जानेगी। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी घायल था, उसका इलाज चल रहा था इस वजह से गिरफ्तारी में विलंब हुआ। हालांकि वह डिटेन था।
बता दें कि साले की होली, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मी देवी पुरोहित पत्नी राजेश की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उसका शव आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल की रोड़ पर मिला। वहीं इसी रात समीर कानासर फांटा स्थित रेलवे ट्रैक के पास घायल मिला। उसकी खोपड़ी खुली हुई थी, एक हाथ की तीन उंगलियां भी कटकर अलग हो चुकी थी। एंबुलेंस द्वारा उसे पीबीएम लाया गया। बताया गया कि समीर ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद पुलिस को मालूम चला कि समीर ने ही लक्ष्मी देवी की हत्या की।
अभी तक की जांच के अनुसार आत्महत्या की बात भी सही लग रही है। अब पुलिस हत्या के कारणों की जांच करेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गंगानगर चौराहे से लक्ष्मी देवी को पिक करने की बात बताई है। इसके बाद ही हत्या की गई। पुलिस आगामी एक दो दिनों में हत्या की पूरी कहानी उजागर कर देगी। अभी तक यह नहीं पता चला है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्मी देवी की हत्या की या मौके पर बनी परिस्थितियों की वजह से हत्या की गई। जांच में चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 November 2023 10:27 PM