28 January 2026 11:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से महाराष्ट्र तक भीषण दुर्घटनाओं का दौर जारी है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त हुए प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई। पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। यह एक प्राइवेट चार्टेड विमान था। हादसे का रहस्य अभी सामने नहीं आया है।
वहीं दूसरी ओर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पास हाइवे पर मिलन ट्रेवल्स की लग्जरी बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना अलसुबह 4:30 बजे हुई। मिलन की यह बस जयपुर से बीकानेर लौट रही थी। इसी दौरान आगे पशु आहार से भरा ट्रक एक डंपर से जा भिड़ा। पशु आहार ट्रक ओवरलोड था। ठीक पीछे चल रही मिलन की बस पशु आहार से भरे ट्रक में जा घुसी। पशु आहार बस पर आ गया। बस आगे से क्षतिग्रस्त हुई, देखते ही देखते पशु आहार ने आग पकड़ ली। बस आग की चपेट में आ गई।
बस में 40 यात्री सवार थे। 40 यात्री मुख्य द्वार व पीछे के इमरजेंसी दरवाजे से बाहर आ गए। बस ड्राइवर व कंडक्टर भी सुरक्षित बाहर निकल गये।
बता दें कि यह मर्सडीज बैंज की लग्जरी बस थी, जिसकी कीमत करीब 80 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पूरी बस आग की चपेट में आ गई। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
09 April 2021 11:01 AM