31 March 2021 02:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के पोस्ट कोविड आईसीयू में भर्ती मरीजों की सोनोग्राफी करना अब संभव हो गया है। इस आईसीयू में अब मूवेबल सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था की जा चुकी है। यह मशीन ऑन बेड मरीजों की सोनोग्राफी कर देगी। यहां तक कि लिफ्ट लगते ही पोस्ट कोविड आईसीयू के निचले हिस्से में बनें आईसीयू में भी इस मशीन को ले जाया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक अब तक भर्ती मरीजों की सोनोग्राफी संभव नहीं थी। वजह, मरीजों को बेड से हटाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अब यह मशीन हर बेड तक पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि पीबीएम में इसी तरह अनेकों स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है, लेकिन जागरुकता के अभाव में मरीज़ ठगी का शिकार होता है। पीबीएम सूत्रों की मानें तो यहां लगभग सभी जांचें मुफ्त में होती है। लेकिन वार्डों में बैठे प्राइवेट लैबों के लपके डॉक्टर द्वारा जांच लिखे जाने के साथ सैंपल ले लेते हैं। ऐसे में हर दिन गरीब मरीजों के साथ लूटमार होती है। बहुत सारे सीनियर डॉक्टरों की सरपरस्ती में ये लूटमार गैंग्स सक्रिय है। आपको जागरुक रहते हुए पीबीएम में हो रही मुफ्त जांचों का लाभ लेना चाहिए। कोई भी शिकायत होने पर ख़बरमंडी न्यूज़ को बताएं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 December 2021 11:00 PM