24 November 2022 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में व्यापारी से झगड़ा होने पर रूठा किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया है। मौके पर करीब हजारों की भीड़ जमा है। किसान का नाम मालाराम जाट बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डीएपी यूरिया की लाइन लगी थी। दूसरी तरफ पलदारों की हड़ताल है। इसी बीच व्यापारियों से झगड़ा हुआ। मालाराम के साथ ज्यादा झगड़ा हुआ बताते हैं। जिसके बाद वह रूठ गया और पानी की आसमां सी ऊंची टंकी पर चढ़ गया। हालात यह हुए कि एएसपी अमित कुमार बुडानिया को भी मौके पर जाना पड़ा। बुडानिया ने बताया कि मालाराम पुलिस कांस्टेबल का पति है। वह अभी जेल प्रहरी है। उससे बात की तो पता चला कि तीन दिन से उससे उसकी बात नहीं हुई। किसान मनमौजी बताया जा रहा है। हालांकि टंकी पर चढ़ने की वजह सामान्य थी या गंभीर, यह अभी पता नहीं चला है। ख़बर लिखने तक सीओ सिटी दीपचंद सहित पुलिस बल तैनात था। किसान को समझाने के लिए भी कुछ लोग टंकी की सीढ़ियों पर चढ़े थे मगर बात बनी नहीं थी। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
17 December 2020 05:29 PM