24 November 2022 11:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी अभी जयपुर रोड़ बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। हालांकि एक मृतक के साथ पर बजरंग लाल लिखा है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों स्विफ्ट डिजायर कार में थे। कार की भिड़ंत एक ट्रेलर से हुई बताते हैं। दोनों को पीबीएम लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM