28 March 2020 10:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना को लेकर बीकानेर जिला अब तक सुरक्षित है, यह खुशी की बात है लेकिन बेफिक्र होना अभी भी मूर्खता होगी। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार बीकानेर के पीबीएम में अब तक कुल 92 सैंपल जांचें गये, जो सभी नेगेटिव आए। इनमें से 38 अकेले बीकानेर के थे। वहीं बीकानेर के 8 सैंपल पूना गये थे, वह भी नेगेटिव आए थे। वहीं 38 में से दस सैंपल शनिवार के शामिल हैं। लेकिन इन सब के बीच चिंता का विषय बाहर से आने वाले लोग हैं। हर रोज बीकानेर से बाहर के लोग जो राज्य व राज्य के बाहर फंसे हैं, वह आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना के खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता। वहीं बीकानेर में यह रहे लोग बाहर निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यह दोनों ही बातें ख़तरे को दूर नहीं होने दे रही। डॉ नीलम प्रताप का मानना है कि अगले दस दिन लोग जिम्मेदारी के साथ लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर रहे तो हम कोरोना पर विजय पा लेंगे, वरना खतरा बना रहेगा।
RELATED ARTICLES
25 July 2020 07:46 PM