25 May 2021 11:33 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेटेलाइट अस्पताल के सामने चूना भट्टी गली निवासियों का अच्छा समय आने वाला है। वर्षों से दुर्गंध और खतरनाक बेतरतीब नाले की समस्या से अब छुटकारा मिलने वाला है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने आज यहां जेसीबी से सफाई करवाई। इस दौरान वे मौके पर पहुंची। आमजन की समस्याएं सुनीं। सुशीला कंवर ने नाले की दीवारें बनाकर उसे व्यवस्थित करने के आदेश दिए हैं। इस विशाल नाले में आए दिन पशु गिर जाते हैं। इंसान को भी खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान मोहल्ले के हाल भयावह हो जाते हैं। ऐसे में अब बड़ी समस्या से मोहल्ले को छुटकारा मिल सकेगा। हालांकि महापौर ने मोहल्ले वासियों से कहा कि वे भी यहां साफ सफाई का ध्यान रखें। बता दें कि इस नाले में कोई गिर जाए तो उसे निकालना आसान नहीं होता।
महापौर के अनुसार ये नाला यूआईटी के क्षेत्राधिकार में आता है। आमजन की समस्याओं को देखते हुए निगम के इमरजेंसी पैकेज से यह निर्माण करवाया जाएगा। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
04 September 2020 10:52 AM