09 June 2020 02:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक व उच्चमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं की तिथि तय हो चुकी है। वहीं तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं 18 जून से 30 जून तक चलेगी। वहीं 10 वीं की शेष रही परीक्षाएं 29 व 30 जून को होगी। इन परीक्षाओं के लिए नये सिरे से प्रश्न पत्र तैयार हो रहे हैं। ये प्रश्न पत्र 15 जून को ही पूरे राज्य में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एक बड़ा बदलाव यह है कि इस बार प्रश्नपत्र केंद्र अधीक्षकों को न देकर पुलिस थानों के सुपुर्द किए जाएंगे। अब देखने वाली बात यह है कि नये प्रश्न पत्र सरल रूप में आएंगे या क्या कुछ बदलाव किया जाता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 February 2020 09:23 AM