16 July 2020 01:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाने के पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास व सरकारी गाड़ी को तीन बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। बीती रात की घटना पर पुलिस ने दो बदमाशों व बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद कर ली। वहीं अन्य दो फरार हो गए। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार आरोपियों ने पुराने बस स्टैंड पर मारपीट की थी, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम से पुलिस को मिली। जिस पर कोचर सर्किल पर नाकाबंदी की गई, लेकिन आरोपी रोकने पर रूके नहीं बल्कि पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए नाकाबंदी तोड़कर भाग छूटे। इस घटना में पुलिस के गेनाराम जान बचाने के लिए कूदा, जिस पर उसके चोटें लगी। पुलिस ने शिव वैली, पांच नंबर, रांका भवन से ब्राह्मण मोहल्ले तक लगातार आरोपियों का पीछा किया। इस मोहल्ले में आरोपियों ने गाड़ी रोकने बाद बैक गैर का इस्तेमाल करते हुए पुलिस की बोलेरो को तीन बार टक्कर मारी। इस दौरान जसरासर निवासी सुखराम तर्ड व नोखा निवासी महेंद्र सिंह भागने में कामयाब हुए। वहीं गुसाईंसर छोटा निवासी इंद्रजीत उर्फ विराट शर्मा व बनिया गांव निवासी प्रकाश तर्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 332, 307,353 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर भोलाराम को दी है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM