30 January 2023 08:30 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बीकानेर के चार व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना जयपुर रोड़ रायसर व बाईपास के बीच की बताई जा रही है। नापासर पुलिस के अनुसार फिएट कार व ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत हुई। कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर आ रही थी। वहीं ट्रेल बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की तरफ जा रहा था।
मृतकों की पहचान तिलक नगर निवासी 24 वर्षीय शिवराज पुत्र ओम सिंह, 40 वर्षीय किसन सिंह, 40 वर्षीय रामकरण सिंह पुत्र जवाहर सिंह व 40 वर्षीय रतन जांगिड़ पुत्र श्याम बिहारी के रूप में हुई है। चारों ही तिलक नगर के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। चारों को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
RELATED ARTICLES
21 March 2024 07:33 PM