23 November 2022 12:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर में भयावह सड़क दुर्घटना की ख़बर है। यहां लूणकरणसर से सूरतगढ़ की तरफ 264 आरडी में हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। टाइगर फोर्स के राकेश मूंड के अनुसार तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। तीनों हरियासर के भट्टे में काम करने वाले मजदूर थे। आज छुट्टी थी, इस वजह से मीट लेकर हरियासर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आए ट्रेक्टर में जा भिड़े। दुर्घटना बेहद गंभीर थी। मुंह और सिर भयंकर रूप से क्षतिग्रस्त हैं।
तीनों की पहचान अभी तक नहीं हुई है मगर तीनों के पीलीबंगा हनुमानगढ़ क्षेत्र के होने का अनुमान है।
मौके पर टाइगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, राकेश मूंड आदि मौजूद हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
04 October 2020 11:50 PM