19 October 2020 11:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इन दिनों फायरिंग की घटनाओं से शहर खौफजदा है। अवैध हथियार माफिया कच्ची उम्र के लड़कों तक हथियार पहुंचा रहे हैं। इसी भय को समाप्त करने के लिए एसपी बीकानेर प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा मय टीम ने हथियार सहित एक युवक को धर दबोचा है। युवक की पहचान सेरूणा थाना क्षेत्र के राजेडु निवासी 26 वर्षीय जगदीश उर्फ जगु उर्फ जगला पुत्र लूणाराम जाट के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार उनि आनंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी।

जिस पर उनि आनंद के नेतृत्व वाली टीम ने आसूचना एकत्र की। बीती देर रात आरोपी को एलआईसी ऑफिस जयपुर रोड़ के पास दबोच लिया गया। आरोपी के पास एक सिल्वर रंग की पिस्टल मिली है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शौक़िया अपने पास हथियार रखता है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। बता दें कि सीओ पवन भदौरिया व थानाधिकारी गोविंद सिंह के निर्देशन में काम कर रही उनि आनंद के नेतृत्व वाली इस टीम में कानि अनिल, कानि अमित, कानि सूर्यप्रकाश व कानि प्रताप शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM