02 October 2021 12:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर डीएसटी लगातार बिजली बनकर जुआरियों-सटोरियों पर गिर रही है। फिर भी कंगाल होने वाले इस खेल का चस्का मिट ही नहीं रहा है। आज फिर डीएसटी की पैनी नज़र ने आठ जुआरियों को जेल की हवा खिला दी। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद का है। डीएसटी के इनपुट के आधार पर डीएसटी व नयाशहर पुलिस ने मुक्ताप्रसाद के एक मकान में रेड की। जहां आठ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 57900 रूपए व ताश के पत्ते जब्त किए। वहीं आठों जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुक्ताप्रसाद निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ एस के पुत्र ओमप्रकाश सुखीजा, चौखूंटी फाटक निवासी 22 वर्षीय फारुख पुत्र मोहम्मद शरीफ, राजीवनगर निवासी 34 वर्षीय विजय पुत्र जगदीश राम, राणीसर बास निवासी 26 चंद्रशेखर पुत्र धनराज राजपुरोहित,
कमला कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय राजकुमार पुत्र प्रीतम दास खत्री, कुचीलपुरा निवासी 49 वर्षीय अहमद शेख पुत्र अब्दुल शेख, कुचीलपुरा निवासी 25 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र गोविंद सिंह सोढ़ा व भीमनगर मुक्ताप्रसाद निवासी 18 वर्षीय बृजपाल पुत्र जेठाराम के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि कार्रवाई करने वाली डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम में सब इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह, एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, हैड कांस्टेबल कानदान सान्धु, हैड कांस्टेबल साईबर सैल दीपक यादव, हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सवाई सिंह, वासुदेव, योगेन्द्र, लखविंदर सिंह, दलीप सिंह, पूनम चंद, राकेश, सुरेंद्र, नरेश व रमेश शामिल थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
12 March 2020 11:40 PM