17 May 2020 03:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रवासी श्रमिकों की मजबूरी का फायदा उठाने का मामला सामने आया है। शनिवार को गंगाशहर से दो बसें बिहार के लिए रवाना हुई। वहीं तीन बसें रानी बाज़ार से गई। सूत्रों के मुताबिक प्रवासी श्रमिकों को पहले जाने की अनुमति नहीं मिली, अब जब अनुमति मिली तो बसों ने लूट लिया। सूत्र के अनुसार ऐसे बहुत सारे मजदूर हैं जिन्हें घर जाने के लिए घर का सामान बेचना पड़ा। गंगाशहर की दो बसों के इन मजदूरों को करीब दो लाख सत्तर हज़ार रुपए देने पड़े। महामारी के इस दौर में खोखले हो चुके मजदूरों से भी बसों की ये लूटमार धड़ल्ले से जारी है। बताया जा रहा है इन दो बसों में बत्तीस-बत्तीस मजदूरों को बिठाया गया। ऐसा ही कुछ हाल रानी बाज़ार से गई बसों का रहा। ऐसा माना जा रहा है कि प्रताड़ित होकर घरों को गये ये मजदूर अब नहीं लौटेंगे। ऐसे में आने वाला समय हमारी इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उल्लेखनीय है हमारी फैक्ट्रियां इन मजदूरों के भरोसे चलती है, ऐसे में ये नहीं लौटे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 May 2020 08:22 PM