16 June 2021 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सिनेमा के शौकीनों के लिए सुखद ख़बर है। राजस्थान में जल्द ही सिनेमा हॉल पुनः प्रारंभ हो सकते हैं। मंगलवार को जारी गाइडलाइन में ऐसे संकेत मिले हैं।
गाइडलाइन में फिलहाल सिनेमा हॉल, थियेटर अथवा मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। मगर इनके संचालकों से बैठक व्यवस्था का प्लान मांगा गया है। सिनेमा हॉल, थियेटर अथवा मल्टीप्लेक्स संचालकों को वेब पोर्टल पर 21 जून बैठक व्यवस्था का प्लान अपडेट करना होगा।
ऐसे में अनुमान है कि शीघ्र ही सिनेमा हॉल भी अनुमत कर दिए जाएंगे। जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह तक सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि कोविड ने सिनेमा बिजनेस पर फुल स्टॉप लगा दिया था। ऐसे में बिजनेस के साथ साथ सिनेमा पसंद लोगों का एंटरटेनमेंट ही बंद हो गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 September 2020 07:29 PM