02 October 2024 02:16 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद बीकानेर सहित पूरे राजस्थान के रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक चिट्ठी के माध्यम से राजस्थान के मुख्य रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ऐसे दीपावली तक खतरे को देखते हुए खाकी अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनजर आज सुबह से ही बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर भी हलचल दिखी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित व आरपीएफ प्रभारी सुभाष विश्नोई मय टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन का चप्पा चप्पा छाना। संदिग्धों की तलाशी ली गई। बीकानेर से आने जाने वाली ट्रेनों, मुसाफिरखाना, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व कानून व्यवस्था हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई। संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखने पर तुरंत जीआरपी पुलिस अथवा आरपीएफ को सूचित करने की सलाह दी गई।

RELATED ARTICLES
03 January 2021 09:59 PM