07 February 2021 11:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार शाम एक बड़े ही यादगार व रोमांचक मुकाबले के साथ सादुल फुटबॉल एकेडमी में चल रही सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। स्व गोपीराम स्वामी स्मृति इस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीकानेर फुटबॉल अकादमी व मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। मुकाबला इतना कड़ा था कि अंतिम समय तक बराबरी की टक्कर जारी रही। बाद में मैच पेनल्टी शूट आउट में चला गया, जिसमें मास्टर उदय फुटबॉल क्लब ने 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। विजेता रहे मास्टर उदय क्लब को समापन समारोह के दौरान अतिथियों मेघ सिंह राठौड़, विक्रम सिंह शेखावत, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित, फुटबॉल कोच मोहम्मद अमीन, पूर्व खिलाडी विजय शंकर हर्ष, शंकर बोहरा, रहमद अली, स्पोर्ट्स स्कूल से अजयपाल सिंह शेखावत, दिनेश ओझा, गोविंद सारस्वत, पत्रकार रोशन बाफना, अरुण कल्ला व प्रतियोगिता के प्रायोजक विनोद स्वामी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हर्ष राव को बेस्ट स्कोरर, रमेश सारण को बेस्ट गोलकीपर, यशवर्धन सिंह को बेस्ट डिफेंडर और मानवेंद्र सिंह राजवी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया। बीकानेर के NIS कोच मोहम्मद रफीक, नारायण बिस्सा और गोकुल जोशी को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 August 2020 09:35 PM