21 October 2021 12:16 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/चुरू। स्कूल टीचर की पिटाई से बच्चे की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चुरू के सालासर थाना क्षेत्र के कोलासर गांव की है। सालासर थानाधिकारी संदीप पूनिया के अनुसार आज सुबह मॉर्डन पब्लिक स्कूल की कक्षा सात में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बालक गणेश ब्राह्मण की आरोपी शिक्षक मनोज चौधरी ने पिटाई की थी। अभी तक जांच में सामने आया है कि बालक होमवर्क के नहीं लाया था। इस बात पर शिक्षक मनोज ने बालक को दो-तीन चांटे मारे। पिटाई से बालक बेहोश होकर नीचे गिर गया। कंपाउंडर को बुलाया गया, ड्रिप चढ़ाई गई। बाद में सालासर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सालासर पुलिस आरोपी शिक्षक मनोज चौधरी को डिटेन कर थाने ले आई। दूसरी ओर बालक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। देर रात ख़बर लिखने तक थानाधिकारी संदीप पूनिया कोलासर में बयान ले रहे थे।
प्रथम दृष्टया बालक के किसी तरह की ऊपरी चोट नजर नहीं आई। आशंका है कि शिक्षक द्वारा पिटाई करने पर कोई संवेदनशील नस दब गई होगी अथवा भय से भी मौत हो सकती। मौत के सही कारणों का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट्स आने के बाद ही होगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी संस्कृत विषय का अध्यापक है। जिस प्राइवेट स्कूल में यह घटना हुई वह स्वयं मनोज कुमार की ही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
09 December 2023 09:49 PM