06 February 2021 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में भूकंप आने की ख़बर है। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने भूकंप आने की पुष्टि की है। शर्मा के अनुसार आज सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर भूकंप आया था। बीकानेर का अर्जुनसर क्षेत्र इसका केंद्र रहा, जहां से तीस चालीस किलोमीटर तक भारी झटके महसूस हुए। वहीं सूरतगढ़ तक इसका असर रहा। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। वहीं गहराई पांच किलोमीटर थी। बीकानेर ओब्जरवेशन सेंटर से देखा जाए तो 105 किलोमीटर नॉर्थ की ओर भूकंप का केंद्र रहा। शर्मा के अनुसार अगर भूकंप हल्का सा तेज़ होता तो ख़तरनाक साबित हो सकता था, वजह बीकानेर रेतीला इलाका है।
बताया जा रहा है कि आज सिस्टम में खराबी की वजह से अपडेट अब किया जा सका है। बताया जा रहा है कि अर्जुनसर व महाजन क्षेत्र के लोगों को साफ तौर पर झटके महसूस हुए।
देश में आज केवल बीकानेर में ही भूकंप आने की सूचना है, हालांकि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में आज पांच तीव्रता का भूकंप आया था।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM