17 January 2025 11:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार अलसुबह पलाना रेल्वे स्टेशन के पास बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान पलाना निवासी 55 वर्षीय तोलाराम पुत्र राम नारायण जाट के रूप में हुई है। जीआरपी के हैड कांस्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तोलाराम को मानसिक रूप से परेशान बताया है। देर रात के बाद वह ट्रेन की चपेट में आया। हालांकि उसने आत्महत्या की या दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट लगी थी। पैरों में पहने सैंडल के तलवे गायब थे।
सूचना पर असहाय सेवा संस्थान अध्यक्ष राजकुमार खड़़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद अयूब, रमजान व मोहम्मद सत्तार तथा खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम व सोएब मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस की देखरेख में शव को मोर्चरी पहुंचाया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 April 2020 02:33 PM