17 September 2022 07:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फोटो स्टूडियो व्यवसाय से जुड़े गुरुग्राम, हरियाणा निवासी मुकेश सिंगला पुत्र बनवारी लाल पिछले आठ दिनों से लापता है। आठ दिनों में अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनका चचेरा भाई मुकेश 10 सितंबर को सेक्टर 49 साउथ सिटी गुरुग्राम से लापता हुआ। वह वर्तमान में घर से ही कार्य संचालित कर रहा था। आर्थिक रूप से भी कोई परेशानी नहीं थी। वह अचानक ही कहीं गायब हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी गई। 12 सितंबर को गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।
लापता मुकेश शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसके ना मिलने से पिता, पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने सूचना देने वाले को ईनाम देने की घोषणा की है। आप भी मुकेश की तलाश में मदद करें। आपकी छोटी सी मदद एक परिवार की ज़िंदगी बचाने में बड़ी मददगार साबित होगी। अगर आपको मुकेश की जानकारी मिले तो 9414253300, 9711064495 अथवा 9999087720 नंबरों पर सूचित करें। आप हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं। परिजनों ने आप सभी से मदद की अपील की है। आप इस ख़बर को अधिक से अधिक वायरल कर सोशल मीडिया की ताकत दिखाएं। आपका शेयर एक पत्नी उसके पति, बच्चों को उनके पिता व पिता को उनके पुत्र से मिला सकता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 November 2023 10:27 PM