08 September 2022 12:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के 220वें चरमोत्सव पर गंगाशहर में आज भव्य भक्ति संध्या 'भज मन भिक्खू स्याम' का आयोजन होने जा रहा है। गंगाशहर के तेरापंथ भवन में आयोजित इस भक्ति संध्या में मुख्य संगायक सिरसा से अमित सिंघी व सूरत से आरजे राजुल सुराणा होगी। भक्ति संध्या आज रात्रि साढ़े सात बजे शुरू होगी। आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री शांति कुमार व मुनि श्री जितेन्द्र कुमार के सानिध्य में आयोजित इस भक्ति संध्या में स्थानीय कलाकार भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में आचार्य भिक्षु को समर्पित भजनों की प्रस्तुतियां होंगी। बता दें कि आचार्य भिक्षु की तेरस के अवसर पर देशभर में भक्ति संध्या आयोजित हो रही है। इसी कड़ी में गंगाशहर के तेरापंथ भवन में भक्ति संध्या आयोजित होगी। आप सभी इस भक्ति संध्या में पहुंचकर आचार्य भिक्षु की भक्ति का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
15 October 2022 03:58 PM