26 July 2021 09:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करणी औद्योगिक क्षेत्र की एम एल वुलन मिल में 40 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है। मिल में कर्मचारी यूपी निवासी नरेश राठौड़ नाइट शिफ्ट करने गया हुआ था। सोमवार सुबह जब वह अपने क्वार्टर लौटा तो उसकी पत्नी 40 वर्षीय कविता राठौड़ फांसी के फंदे से झूलती मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि नरेश फैक्ट्री परिसर में बने अपने क्वार्टर में ही रहता है।आत्महत्या का कारण गरीबी माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नरेश ने मर्ग दर्ज करवाई है। मामले की जांच एएसआई गुमानाराम कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
10 September 2022 07:15 PM