04 April 2023 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खादी फैशन शो की तैयारियां अब चरम पर है। खादी के वस्त्रों में कैटवॉक का अभ्यास भी पूरा हो चुका है। आज शाम महिला मंडल स्कूल में युवक युवतियों ने कैटवॉक का अभ्यास किया। इस शो की स्टार प्रमोटर मिस मूमल गरिमा विजय और मॉडल अनु शुक्ला भी मौजूद रहीं। वहीं मिसेज राजस्थान पूनम गिडवानी बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचेंगी। शो के समन्वयक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे रविंद्र रंगमंच में खादी फैशन शो का आगाज होगा। शो के ब्रांड एंबेसडर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहे इस शो में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी, राजनेता, व्यापारी भी शामिल होंगे। इस दौरान खादी के उत्पादों की स्टॉल भी लगाई जाएगी।
रंगा ने बताया कि यह शो शांति अहिंसा प्रकोष्ठ, जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम व ग्रामोदय विकास संस्थान भीनासर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि खादी शो का यह दूसरा संस्करण है। इससे पहले 22 दिसंबर को भी इसी तरह का एक शो आयोजित हुआ था। इस दूसरे संस्करण को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 January 2021 12:01 AM