15 June 2020 02:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में कोरोना के सात नये केस सामने आए हैं। ये सातों हाल ही में दिल्ली से आए बताते हैं। हनुमानगढ़ पीआरओ के अनुसार इनमें से एक महिला टाउन की रेलवे कॉलोनी व 6 पुलिस कॉलोनी के एक ही परिवार के सदस्य हैं। रेलवे कॉलोनी की महिला 11 जून को दिल्ली से यहां आई, जिसका सैंपल 13 जून को लिया गया तथा वह आज पॉजिटिव निकली। वहीं पुलिस कॉलोनी के 6 लोग 13 जून को दिल्ली से आए थे व उसी दिन इनका सैंपल लिया गया था।
RELATED ARTICLES
22 April 2021 06:18 PM