17 April 2020 04:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में अब तक 1193 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आज प्रदेश में 62 नये पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं टोंक में 13 नये पॉजिटिव आने से यहां आंकड़ा 84 पर पहुंच चुका है। इसी तरह जोधपुर में 28, जयपुर में 6, झुंझुनूं में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, झालावाड़ में 1 और कोटा में 6 नये मरीज़ आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए भी देश-विदेश से लोगों को राजस्थान आने दिया जा रहा है। आज आए 62 में से चार ईरान से आए व्यक्ति हैं।
RELATED ARTICLES
17 December 2021 02:28 PM