21 May 2023 01:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर तहसील के चपरासी ने तहसील के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह की है। मृतक कर्मचारी का नाम 50 वर्षीय कालीचरण पुत्र बजरंग लाल जीनगर है।
एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तहसील कार्यालय में कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। कालीचरण ने पंखे के पाइप से फंदा लटकाकर फांसी लगाई। फंदे के लिए फाइल बांधने वाली सूती डोरी का इस्तेमाल किया गया। मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एएसआई ने बताया कि कालीचरण घर से सुबह करीब 8 बजे निकला था यानी कार्यालय पहुंचने से करीब 10:30 के बीच ही आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन कई सवाल उठ रहे हैं। आख़िर कालीचरण ने आत्महत्या के लिए तहसील कार्यालय को ही क्यों चुना? जबकि आज रविवार की छुट्टी है। क्या वह कार्यस्थल पर प्रताड़ित किया जा रहा था? पुलिस जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि मामला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की आत्महत्या का है। ऐसे में पुलिस पर निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध व पानी का पानी करने की जिम्मेदारी रहेगी। अब देखना यह है कि पुलिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की आत्महत्या के पीछे छिपे राज बेपर्दा कर पाती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
RELATED ARTICLES
18 December 2021 09:46 AM