25 May 2023 08:45 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संस्कृति हमारे भारत की आत्मा है, यही हमारी ताकत भी है। सांस्कृतिक विरासत को संभालना हमारी जिम्मेदारी है। इसी भाव को समझते हुए मैट्रिक्स डांस स्टूडियो बीकानेर में एक अनूठा डांस कॉम्पीटिशन आयोजित कर रहा है। अनूठा इसलिए कि इस कॉम्पीटिशन में केवल और केवल लोक नृत्य ही प्रस्तुत किए जाएंगे। मैट्रिक्स डांस स्टूडियो के डायरेक्टर कॉरियोग्राफर शशिराज गोयल ने बताया कि स्टूडियो द्वारा भारतीय फॉक डांस पर आधारित 'इंडियन फॉक बीट' डांस कॉम्पीटिशन रखा गया है। इसमें 6 से 14 वर्ष तक की बेटियां देश के अलग अलग राज्यों के कल्चर को बताने वाले लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसमें राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, असम, बिहार, उड़िसा, केरल, कश्मीर, उत्तराखंड सहित देश के किसी भी राज्य के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जा सकेगी। गोयल ने बताया कि इंडियन फॉक बीट की ब्रांड एम्बेसडर संस्कृति के लिए उम्दा कार्य कर रही मिस मूमल-2023 गरिमा विजय है। गरिमा प्रतिभागी बेटियों को प्रोत्साहित करेंगी। कॉम्पीटिशन 28 मई से शुरू हो जाएगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में इंडियन फॉक बीट के ऑडिशन रखे गए हैं। पहला ऑडिशन शहर के जनेश्वर भवन में 28 मई को रखा गया है। वहीं दूसरा ऑडिशन गंगाशहर व जयनारायण व्यास कॉलोनी में आयोजित होगा। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी ऑडिशन रखे जा सकते हैं। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों के बीच सेमीफाइनल आयोजित होगा। इसके बाद ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। गोयल ने बताया कि सभी राउंड जून में ही आयोजित कर दिए जाएंगे। कॉम्पीटिशन में प्रतिभागिता हेतु दो सौ रूपए शुल्क रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं विजेताओं को अवॉर्ड व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अगर आप इंडियन फॉक बीट में हिस्सा लेकर अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं तो जल्दी से 8233110517 पर कॉल कर लीजिए।
RELATED ARTICLES
26 February 2026 03:30 PM
07 February 2024 05:37 PM
