08 June 2020 11:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के 47 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी द्वारा पैसे मांगने पर फांसी लगा ली। गोपेश्वर बस्ती निवासी सागर मेहता पुत्र किशनलाल ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मर्ग दर्ज हुई है। जांच अधिकारी एएसआई गिरधारी लाल के अनुसार मृतक की पत्नी ने बयान दिया है कि उसने अपने पति से दो दिन की कमाई मांगी थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। गिरधारी लाल ने बताया कि सागर टैक्सी चलाता था। वहीं किराये के मकान में रहता था। उसे नशे की गोलियां खाने की आदत भी बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
