22 October 2021 09:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने हथियार व कारतूस सहित दो बदमाशों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटेल नगर निवासी 24 वर्षीय विक्रम पुत्र शंकरलाल जाट व शिवबाड़ी चौराहा निवासी 22 वर्षीय जयदेव सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि विक्रम बीकाजी फैक्ट्री के पास खड़ा था। सूचना पर पुलिस ने उसको दबोचकर तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्टल मिली। वहीं जयदेव सिंह रेल माता मंदिर के पास कारतूस के साथ मिला। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेसी के तहत बीछवाल जेल भेज दिया गया।
आरोपी जयदेव सिंह दो साल पहले सांडवा, चुरू के पेट्रोल पंप की डकैती में शामिल था। जयदेव सिंह व उसके सात आठ साथियों ने मिलकर पेट्रोल पंप पर डकैती की। इस मामले में वह जमानत पर बाहर है।
वहीं विक्रम के खिलाफ बीछवाल थाने में जानलेवा हमले का एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में चालान पेश किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आबकारी में 20 पेटी शराब की तस्करी का मामला भी चल रहा है।
RELATED ARTICLES
13 February 2026 02:44 PM
25 April 2020 02:30 PM
