19 July 2021 12:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की पुन: मनोनीत अध्यक्ष ममता रांका ने आज अपनी नई टीम के साथ शपथ ग्रहण की। शपथ शांति निकेतन में विराजित शसाध्वीश्री पावनप्रभा के सान्निध्य में परामर्शिका पुष्पा सेठिया ने दिलवाई। अध्यक्षीय वक्तव्य में ममता रांका ने कहा कि हमें नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने हैं। जप-तप व धर्म के साथ-साथ सेवा कार्यों में अग्रणी रहना होगा। इस कार्यक्रम के साथ कतृत्व पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पीसी तातेड़, तेरापंथ सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, जतनलाल दुगड़, विजेंद्र छाजेड़, पवन छाजेड़, मिलाप चौपड़ा, दीपक आंचलिया, धर्मेंद्र डाकलिया, शकुंतला तातेड़, संजू लालानी, मंजू आंचलिया, मीनाक्षी आंचलिया, बिंदु छाजेड़, अंजू लालवानी, सुनीता पुगलिया, संतोष बोथरा, अनुपम सेठिया आदि की उपस्थिति रही। संचालन शारदा डागा ने किया।


RELATED ARTICLES
15 February 2026 04:28 PM
09 June 2020 10:41 PM
