24 June 2022 05:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में घायल ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दे दी है। परिवादी ने बताया है कि वह बंगला नगर में पैदल चल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उस पर फायरिंग की। आरोपी नकाबपोश थे। नयाशहर पुलिस व डीएसटी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल माधव पारीक पुत्र रामस्वरूप पारीक स्वयं बदमाशों से जुड़ा हुआ है। फायरिंग का कारण दो गुटों का आपसी विवाद भी हो सकता है। दो दिन पहले रात्रि को भी पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना पर सीओ दीपचंद सहारण मौके पर पहुंचे मगर फायरिंग की वारदात की पुष्टि नहीं हुई। आशंका है कि उस दिन की फायरिंग की सूचना से इस फायरिंग का संबंध हो।
बताया जा रहा है कि माधव लंबे समय से परिवार से भी कटा हुआ था। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

RELATED ARTICLES
23 March 2021 11:42 AM
