01 September 2021 07:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं पांच घायलों का इलाज पीबीएम में चल रहा है।
मृतकों की पहचान सुरजड़ा हाल ऊन मंडी के पीछे निवासी महेंद्र सिंह, मुक्ताप्रसाद निवासी 20 वर्षीय सुनील पुत्र कालूराम मेघवाल, मुक्ताप्रसाद निवासी राजू खां पुत्र निज़ामुद्दीन व सब्जी मंडी के पीछे, इस्लाम नगर निवासी 25 वर्षीय बरकत पुत्र अन्नू खां के रूप में हुई है। वहीं भाणेका कोलायत निवासी 25 वर्षीय अयूब खां पुत्र कमाल खां, रणधीसर हाल सर्वोदय बस्ती निवासी 20 वर्षीय शेर खां पुत्र वसाई खां, इस्लाम नगर निवासी 24 वर्षीय मुश्ताक पुत्र इस्माइल खां, बंगला नगर निवासी 21 वर्षीय सोनू पुत्र गुलाम कादरी व इकराम का इलाज पीबीएम में चल रहा है।
नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार घटना जैसलमेर बाईपास पर हुई। ओवर स्पीडिंग की वजह से टवेरा गाड़ी पलटा खा गई। दुर्घटना में महेंद्र सिंह व सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
21 January 2026 11:26 AM