26 October 2026 12:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान घड़सीसर रोड़ निवासी पप्पू नायक के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे गंगाशहर के नया बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल से पप्पू की टक्कर हो गई थी।
मोटरसाइकिल सवार किसमीदेसर निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर माली भी घायल हुआ। उसके मुंह में चोटें लगी। वहीं पप्पू के अंदरूनी चोटें लगने से वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर स्थिति में होने की वजह से पप्पू को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया।
मौके से ख़बर आई कि पप्पू बस स्टैंड पर ही बैठा रहता था। वहीं पर रामेश्वर की मोटरसाइकिल पप्पू से जा भिड़ी। पप्पू की मौत के बाद अब पुलिस रामेश्वर के बारे में जानकारी जुटा रही है।
RELATED ARTICLES
26 September 2020 07:13 PM