22 November 2024 12:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर नगर पालिका के अंतिम चेयरमैन एडवोकेट ईमान मल बोथरा का निधन आज पीबीएम अस्पताल में हो गया। वे पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार पुरानी लाइन, गंगाशहर स्थित मुक्तिधाम में किया गया है।
जानकारी के अनुसार एडवोकेट ईमान मल बोथरा गंगाशहर नगर पालिका के अंतिम चेयरमैन थे। इसके बाद पालिका का विलय बीकानेर नगर निगम में हो गया था। वे गंगाशहर नगर पालिका के दो बार पार्षद भी रहे। तो बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। वहीं उन्होंने डूंगर महाविद्यालय में विधि छात्रों को लंबे समय तक शिक्षा भी प्रदान की। बता दें कि गंगाशहर नगर पालिका के गठन से विलय तक तेजमाल चौपड़ा, हजारीराम सारस्वत, धर्मचंद चौपड़ा, मोहन लाल जोशी, झंवर लाल बोथरा, शुभकरण चौरड़िया, मांगीलाल भूरा व ईमानमल बोथरा चेयरमैन रहे। पहले चेयरमैन तेजमाल चौपड़ा व अंतिम चेयरमैन ईमान मल बोथरा थे।
RELATED ARTICLES
13 February 2026 02:44 PM
22 September 2020 09:03 PM
