24 October 2021 07:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नकली व अवैध डीजल की बिक्री से परेशान पेट्रोल पंप 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। बीकानेर संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू जिलों में कल से अगले निर्णय तक पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा। हड़ताल की सूचना के साथ ही आज दिनभर पेट्रोल पंपों पर भीड़ दिखी।
पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ का कहना है कि संभाग में काफी समय से बायो डीजल के दाम पर अवैध डीजल, नकली डीजल, पैराफिन व बेस ऑयल बेचा जा रहा है। सस्ते के चक्कर में ग्राहक यह तेल अपने वाहनों में डलवा लेता है। वास्तव में पेट्रोल पंपों सहित वाहन मालिकों, पर्यावरण व सरकार सभी को भारी नुक़सान हो रहा है। संघ का दावा है कि इन नकली तेलों की वजह से उनकी बिक्री घटकर आधी रह गई है। सरकार को भी राजस्व का भारी नुक़सान हो रहा है। पर्यावरण दूषित करने वाले यह तेल औद्योगिक उपयोग के लिए ही हैं। इन तेलों के उपयोग से वाहन जल्दी खराब हो जाते हैं। संघ के अनुसार पंजाब व हरियाणा से तस्करी करके भी पेट्रोल डीजल लाए जाते हैं। तस्करी का यह अवैध डीजल पेट्रोल भी भारी नुक़सान पहुंचा रहा है।
बता दें कि संघ ने कुल नौ मांगे रखी हैं। जब तक इन मांगों पर सरकार आश्वासन नहीं देगी तब तक पंपों की हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि एंबुलेंस व फायरब्रिगेड को इस हड़ताल से मुक्त रखा जाएगा।
ये रखी है मांगें----
-संभाग में अवैध डीजल, पैराफिन, बेस ऑयल व नकली डीजल आने से रोका जाए।
-हरियाणा व पंजाब से तस्करी कर लाया जाने वाला डीजल रोका जाए।
-पंजीयन प्रमाणपत्र में दर्ज साइज से बड़ी ईंधन टंकियों वाले वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
-संपूर्ण राज्य में एलपीजी की तरह पूल अकाउंट के माध्यम से एक राज्य एक मूल्य लागू हो।
-वैट पंजाब व हरियाणा राज्य के समानांतर हो।
-कोरोना काल में बढ़ाया गया 6% सेस वैट पुनः वापिस हटाया जाए।
-विक्रय मूल्य निर्धारित होने तक संपूर्ण बायोडीजल क्रेताओं से जुड़े अकांउट की पुष्टि की जाती रहे।
-काश्तकार के लिए भंडारण की सीमा 1000 लीटर की जाए।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
03 August 2020 06:41 PM