28 February 2021 10:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वार्ड में काम ना होने से नाराज़ एक कांग्रेसी पार्षद द्वारा मंत्री डॉ बीडी कल्ला के समक्ष अपने इस्तीफे की पेशकश करने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक वार्ड पैंतीस से कांग्रेस पार्षद मनोज विश्नोई ने यह पेशकश की है। शुक्रवार की दोपहर विश्नोई कल्ला से मिले बताते हैं। उन्होंने कल्ला से कहा कि उनके वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं। कच्ची बस्ती के पट्टे भी नहीं बनाए जा रहे। उनके वार्ड की उपेक्षा की जा रही है। ऐसे में वे पार्षद नहीं रहना चाहते। सूत्रों की मानें तो कल्ला ने विश्नोई से समझाइश करते हुए इस्तीफा ना देने के लिए राजी किया है। वहीं काम करवाने का आश्वासन भी दिया है।
सवाल उठता है कि क्या वाकई उनके वार्ड की उपेक्षा की जा रही है या हर वार्ड के हालात समान है। नगर निगम के झंझटों के बीच कांग्रेसी पार्षद द्वारा इस्तीफे की पेशकश अंदरखाने चर्चा में है। ख़बरमंडी ने मामले की पुष्टि हेतु विश्नोई से बात की। विश्नोई ने कहा कि वे मंत्री कल्ला से मिले थे व इस्तीफा देना चाहते हैं। फिलहाल कल्ला की आश्वासन पर एकबारगी रुक गए हैं।
RELATED ARTICLES
24 June 2026 02:32 PM
