19 May 2022 09:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा रोड़ पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। आज फिर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन पीबीएम में भर्ती है। घटना देशनोक थाना क्षेत्र की है।
थानाधिकारी संजय सिंह के अनुसार दोपहर के समय देशनोक व पलाना के बीच में रोड़वेज बस व इनोवा में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इनोवा में रासीसर के चार युवक सवार थे। इनमें से सुरेश पुत्र आत्माराम विश्नोई की मौत हो गई। वहीं अनिल, विष्णु व पवन पीबीएम में भर्ती है। एक युवक गंभीर भी बताया जा रहा है। अनिल व विष्णु सगे भाई हैं।
संजय सिंह के अनुसार रोड़वेज बस जोधपुर से बीकानेर आ रही थी। वहीं इनोवा बीकानेर से रासीसर जा रही थी। इसी दौरान यह एक्सीडेंट हो गया।

गंगाशहर निवासी महिला नर्स ने दिया मानवता का परिचय:- दुर्घटनाग्रस्त रोड़वेज बस के पीछे बीकानेर आ रही बस में सवार गंगाशहर निवासी चंद्रकला शर्मा पत्नी उमेश शर्मा ने अपने कर्तव्य की पालना कर सकारात्मक संदेश दिया। जानकारी के अनुसार चंद्रकला ने दुर्घटना अपनी आंखों से देखी। उन्होंने ने तुरंत घायल हुए इनोवा सवार युवकों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस को फोन किया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। नर्स चंद्रकला ने एंबुलेंस आने से पहले घायलों की जान बचाने की जद्दोजहद की। उन्होंने घायलों के पंपिंग की, सीपीआर दी। सीपीआर जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। थानाधिकारी संजय सिंह ने भी महिला नर्स के इस कार्य की सराहना की है। बताया जा रहा है कि महिला नर्स चंद्रकला शर्मा नोखा के बागड़ी अस्पताल में कार्यरत है।
RELATED ARTICLES
15 February 2026 04:28 PM
07 March 2020 12:14 AM
