18 February 2022 09:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/मुंबई। सकारात्मक पत्रकारिता से अपनी अलग पहचान बनाने वाले बीकानेर के पत्रकार रवि पुगलिया को मायानगरी ने सम्मान से नवाजा है। 'देश और व्यापार' अखबार के संपादक रवि पुगलिया हाल ही में मुंबई दौरे पर थे। इस दौरान मोबाइल एसेसरीज के सबसे बड़े प्लेटिनम मॉल में नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पुगलिया का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
संस्थान की मुंबई शाखा के संयोजक व समाजसेवी कमल लोढ़ा के नेतृत्व में किए गए इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान शिव सुथार, रामलाल सुथार, गौरव चोपड़ा, रजत सामसुखा, जुबिन दूगड़, प्रतीक बोथरा, मंगल सिंह, फूलाराम प्रजापत सहित मॉल से जुड़े व्यक्ति भी शामिल थे। लोढ़ा ने कहा कि पुगलिया लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने नारायण सेवा संस्थान के कार्यों के बारे में बताया। पुगलिया ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों व जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। कमल लोढ़ा व उनकी टीम इस नेक कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
19 August 2024 08:43 PM
