09 June 2020 11:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारत सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की सीआई कमला पूनिया को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा है। यह पदक उन्हें प्रशिक्षण की उत्कृष्टता हेतु प्रदान किया गया है। सीआई कमला पूनिया को इस पदक से राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। बता दें कि सीआई कमला पूनिया कोटगेट सीआई धरम पूनिया की धर्मपत्नी हैं। वें बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। सीआई कमला पूनिया ने बीकानेर पुलिस का ही नहीं वरन बीकानेर का मान भी बढ़ाया है।



RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
07 June 2020 09:20 PM