14 June 2020 12:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट पुलिस के हैड कांस्टेबल को लावारिश पड़े नकद रूपए मिले हैं। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि हैड कांस्टेबल संतोष कुमार को गोगागेट सर्किल पर 3470 रूपए मिले। यह राशि किसकी है यह अभी पता नहीं चल पाया है। संतोष ने यह राशि अपने थानाधिकारी को सुपुर्द कर दी है। पूनिया ने अपील की है कि जिसके भी रूपए गिरे हो वह कोटगेट थाने में संपर्क कर अपने रूपए प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार चार दिन पहले भी ईमानदारी का परिचय दे चुके हैं। पूनिया ने बताया कि संतोष कुमार को चार दिन पहले पांच हजार रुपए मिले थे, तब जानकारी जुटाकर पैसे मूल व्यक्ति के सुपुर्द किए गए। बता दें कि ऐसा कम ही होता है जब रास्ते में लावारिश मिली वस्तु अथवा पैसे लौटाए जाते हैं, लेकिन संतोष कुमार ईमानदारी का परिचय देते हुए बीकानेर पुलिस ही नहीं बल्कि बीकानेर का मान बढ़ाया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 November 2023 07:11 PM