21 July 2020 08:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से जुड़ी सुखद ख़बर यह है कि बीकानेर कोर्ट में जांच करवाने वाले सभी वकील नेगेटिव आ चुके हैं। सोमवार को बीकानेर कोर्ट में कोरोना जांच हेतु अधिवक्ताओं के सैंपल लिए गए थे। अधिवक्ता अनिल सोनी के अनुसार डेढ़ सौ से अधिक वकीलों ने सैंपल दिए और ये सभी कोरोना मुक्त पाए गए। हालांकि कोर्ट में रेगुलर आने वाले अधिवक्ताओं की संख्या 500 से अधिक बताई जाती है। लेकिन कोरोना काल में ये अधिवक्ता ही अधिकतर कोर्ट पहुंचे, ऐसे में इन सबके नेगेटिव आ जाने से कोर्ट को एकबारगी राहत मिल गई है। बता दें कि अब भी अधिवक्ताओं को सावधानी बरतनी होगी, ताकि अब कोई संक्रमित ना हो।
RELATED ARTICLES
13 April 2022 11:53 PM