04 March 2022 05:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करीब 15 माह से गायब बीकानेर जिले का युवक अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस व परिजन युवक की तलाश में जुटे हैं। उसके अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है। मामला सेरूणा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बापेऊ निवासी मूलाराम पुत्र लिखमाराम ढ़ाका 20 दिसंबर 2020 से गायब है। इससे पहले वह बापेऊ के ही एक ठेकेदार के मार्फत तमिलनाडु के एरोड जिले की एक कंपनी में नौकरी गया था। वहां 6-7 माह काम भी किया बताते हैं। इसके बाद 20 दिसंबर 2020 से उसका अता-पता नहीं है। उस समय तमिलनाडु में उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
परिजनों ने कोर्ट इस्तगासे से 8 मार्च 2020 को सेरूणा थाने में एक अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करवाया। मगर तलाश अब तक पूरी नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस ने अब फिर से प्रयास शुरू किए हैं।
बताया जा रहा है कि मूलाराम अविवाहित नव युवक है। उसके परिजन पिछले सवा साल से बेहद चिंतित हैं। अगर आपको मूलाराम के बारे में कोई जानकारी मिले तो बीकानेर पुलिस को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:34 AM
23 February 2022 09:57 PM