12 January 2021 12:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते हैं नागिन का बदला सबसे ख़तरनाक होता है, वह अपनों की मौत का बदला हर हाल में लेती है चाहे उसमें कितने भी साल लग जाए। ऐसा ही कोई बदले की भावना बीती रात नोखा में हुए नारायण सिंह हत्याकांड के पीछे लग रही है। पुलिस के अनुसार नारायण सिंह व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन दोनों पक्षों में चालीस साल पुरानी रंजिश है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह के पूर्वजों ने चालीस साल पहले आरोपी परिवार के किसी पूर्वज की हत्या की थी। ऐसे में आशंका है कि इसी हत्या का बदला लेने के लिए नारायण सिंह की हत्या की गई हो। हालांकि जब तक मूल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगते तब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकती। ख़बर लिखने तक नारायण सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। वहीं मर्डर के तुरंत बाद राउंड अप किए संदिग्ध के अतिरिक्त पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा है।
बता दें कि पिछले करीब एक वर्ष में नोखा थाना क्षेत्र में कई हत्याएं हुईं हैं। ऐसे में नोखा की कानून व्यवस्था का एक तरह से चीर हरण हो चुका है। अब देखना यह है कि नई एसपी प्रीति चंद्रा नोखा को लेकर क्या कदम उठाती हैं।
RELATED ARTICLES
24 October 2023 12:39 AM