23 November 2021 01:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की स्पेशल टीम ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार पिस्टल व चार कारतूस जब्त किए हैं। वहीं चार युवकों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। सूत्रों के मुताबिक एसपी योगेश यादव की डीएसटी के सहयोग से यह कार्रवाई हुई है। मामले में नयाशहर थाने में दो व सदर तथा कोटगेट थाने में एक एक मुकदमा दर्ज हुआ है। चार बालिगों में एक सप्लायर बताया जा रहा है। सभी के आपराधिक रिकॉर्ड बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनसे पूछताछ में और भी हथियार बरामद हो सकते हैं। सप्लायर हथियार कहां से लाता है तथा अब तक किस किसको सप्लाई किए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
RELATED ARTICLES
11 November 2020 01:33 PM