31 July 2022 10:41 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ऊंटगाड़े का टायर फटने से बालक की मौत हो गई। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के मलकीसर की है। टाइगर फोर्स के महीपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मलकीसर निवासी 16 वर्षीय भागीरथ पुत्र शिव भारती ऊंट गाड़ा लेकर जा रहा था। मलकीसर से चार किलोमीटर पहले हाइवे पर वह टायर में हवा भरने के लिए रुका। हवा ज्यादा भरने से टायर फट गया। टायर की रिंग उसके सिर पर जा लगी। रिंग इतनी ज्यादा प्रेशर से सिर पर लगी कि वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह आदि ने बालक को अस्पताल पहुंचाया।
RELATED ARTICLES
24 September 2020 06:39 PM