10 October 2020 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोकतंत्र में जनता ही भगवान है। वह चाहे जिसे ताज़ पहना सकती है। रिड़मलसर पंचायत चुनाव में भी ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला। यह रोमांचक चुनाव परिणाम कहा जा सकता है। जहां 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, मगर 14 प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई। यहां रामदयाल गोदारा 1220 वोट पाकर जीत गए। यह एक तरह से ऐतिहासिक विजय मानी जा रही है। रिड़मलसर में चुनाव परिणाम आने के बाद से ही परिणाम को लेकर लोग आश्चर्य में हैं। वजह साफ है, कि पंद्रह में से चौदह प्रत्याशियों को जनता द्वारा इस तरह नापसंद किया गया कि जमानत बचाना ही मुमकिन ना हो सका।
यहां सात प्रत्याशियों की पारी तो सौ के अंदर ही सिमट गई। जिनमें से एक प्रत्याशी को मात्र सात लोगों ने ही वोट किया। माना जा रहा है कि सात में से एक वोट तो स्वयं प्रत्याशी का होता है, इसके अतिरिक्त सिर्फ छ: वोट परिवार के रहे होंगें। वहीं विजय प्रत्याशी रामदयाल के अतिरिक्त दूसरे नंबर पर अधिकतम वोट जमीला ने प्राप्त किए। इनको 744 वोट मिले, लेकिन वें अपनी जमानत तक नहीं बचा पाईं। इसी तरह तीसरे नंबर पर रहे मंजूर को 641 वोट मिले। बता दें कि ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब पंद्रह प्रत्याशियों में चौदह प्रत्याशी जमानत तक बचाने में सक्षम ना हों।
RELATED ARTICLES
23 March 2021 11:42 AM