08 October 2021 06:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 7-8 दिनों से लापता मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी संजय शर्मा पुत्र स्व किशन लाल शर्मा मिल गया है। वह खारा स्थित एक फैक्ट्री में मिला है। नितिन वत्सस के अनुसार ख़बरमंडी में लगी ख़बर किसी तरह संजय के पास पहुंची, जिसके बाद उसने खुद ही फोन कर लिया। वह कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। उसने किस वजह से फोन बंद कर रखा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि संजय के माता पिता की मृत्यु के बाद वह तनाव ग्रस्त हैं।
लापता के भाई ने संजय की तलाश में मदद करने वाले सभी न्यूज़ पोर्टल सहित मित्रों व परिजनों का भी आभार जताया है।
RELATED ARTICLES
09 April 2021 08:32 PM